{"_id":"59da3f9f4f1c1b76678b4ae1","slug":"lady-committed-suicide-just-before-karwachauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ से पूर्व महिला ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ से पूर्व महिला ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में करवाचौथ से पूर्व महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त नीलम (30) के रूप में हुई है। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें नीलम ने अपनी मर्जी से फांसी लगाने की बात कर मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद नीलम का शव परिवार को सौंप दिया है। हर्ष विहार थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नीलम परिवार के साथ ए-294, गली नंबर-7, प्रताप नगर में रहती थी। करीब आठ वर्ष पूर्व इसकी प्रेमचंद नामक युवक से शादी हुई थी। प्रेमचंद प्राइवेट नौकरी करता है। वही दोनों के यहां डेढ़ साल की बेटी चंचल है।
विज्ञापन
शनिवार रात को परिवार खाना खाकर सो गया। इस बीच तड़के करीब तीन बजे प्रेमचंद की आंख खुली तो उसने देखा कि नीलम पंखे से फंदा बनाकर लटकी हुई थी। प्रेमचंद पत्नी को फंदे से उतारकर फौरन नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन