फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   laborers kidnapped five year old child

घर में काम कर चुके मजदूरों ने किया था पांच साल के बच्चे को अगवा  

Mon, 11 Sep 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Sep 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
laborers kidnapped five year old child
फाइल फोटो

रणहौला इलाके में घर में मार्बल लगाने का काम कर चुके मजदूरों ने पांच साल के बच्चे को अगवा कर लिया था। आरोपियों ने बच्चे के परिजन से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए तीन आरोपियों को पंजाब के लुधियान स्थित लालबाग कॉलोनी के राजगुरु नगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने बताया कि सात सितंबर को एक व्यक्ति ने रणहौला थाने में अपने पांच साल के बेटे के अगवा होने की शिकायत दी। उप निरीक्षक संदीप राठी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से दस लाख रुपये फिरौती की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के घर पर रहने वाले दो किराएदार गायब

laborers kidnapped five year old child
किडनैप
जांच में पता चला कि पीड़ित के घर पर रहने वाले दो किराएदार आजमगढ़ निवासी सुरेंद्र और उसका चचेरा भाई सुनील गायब है। पुलिस ने उन दोनों के रिश्तेदारों से पूछताछ की। रिश्तेदारों को उनसे संपर्क करने के लिए कहा गया। इस दौरान पता चला कि दोनों लुधियाना में मौजूद हैं।

पुलिस की टीम ने वहां छापा मारकर दोनों भाइयों समेत तीसरे आरोपी आजमगढ़ के ही आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि तीनों ने पीड़ित के घर पर अगस्त में मार्बल का काम किया था। काम करने के दौरान तीनों बच्चे से घुलमिल गये थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed