फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kidnapped young man killing Retkr throat, bodies found in sewer

अपहरणकर्ताओं ने युवक का गला रेतकर नाले में फेंका

Mon, 12 Jan 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 12 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man killing Retkr throat, bodies found in sewer

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके स्थित शीतलपुरी कॉलोनी से एक जनवरी से अपहृत युवक मनीष की सहबिस्वा कॉलोनी स्थित गंदे नाले से बोरे में बंद लाश मिली है। उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है।

विज्ञापन


लाश गली सड़ी अवस्था में होने के कारण पुलिस का मानना है कि नाले में लाश कई दिन पहले डाली गई होगी। मामले में मृतक के भाई ने 7 जनवरी को गुमशुदगी और 8 जनवरी को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में मनीष के तीन दोस्तों को नामजद कराया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच कर रही है। शीतलपुरी कॉलोनी में मनीष (35) पुत्र होराम परिवार सहित रहता था। उसके परिवार में पत्नी काजल, भाई आशीष और बहन कविता, पूनम, रीतू, बॉबी, ज्योति और संगीता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बहनों की शादी हो चुकी है। मनीष टावर लगाने का काम करता है। वह एक जनवरी से लापता था। सात जनवरी को पत्नी काजल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बाद में 8 जनवरी को भाई आशीष ने कालोनी निवासी निक्की, संजू प्रीत विहार और किरणपाल बंदीपुर के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रविवार सुबह सहबिस्वा कॉलोनी के गंदे नाले में मनीष की बोरे में बंद लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।


चार माह में ही उजड़ गया सुहाग
मनीष की चार माह पहले ही हापुड़ निवासी काजल से शादी हुई थी। पति की हत्या की सूचना पर काजल सुधबुध खो बैठी है। शव की शिनाख्त करने पहुंचा भाई आशीष लाश देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed