फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kid fell in to burning tea pot in delhi died

खेलते हुए चाय के भगोने में गिरी चार साल की मासूम, मौत

Tue, 25 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
kid fell in to burning tea pot in delhi died

गांधी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाले हादसे में चार साल की मासूम मुंह के बल गर्म चाय के भगोने पर गिर गई। बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मासूम को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त आयत के रूप में हुई है। हादसे के समय मासूम अपने भाई के साथ बेड पर खेल रही थी। पुलिस ने सोमवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आयत परिवार के साथ गली नंबर-13, पुराना सीलमपुर में रहती थी। इसके परिवार में पिता इरफान, मां रूबी सहित सात भाई-बहन हैं। इरफान का सिलाई का काम है। शनिवार सुबह करीब 7.00 बजे आयत अपने भाई के साथ बेड पर खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 17 वर्षीय बहन चाय बनाकर लाई। उसने चाय से भरा भगोना बैड के नीचे रख दिया। इसी दौरान खेलते हुए मासूम मुंह के बल चाय पर गिर गई। भगोना उसके ऊपर पलट गया। बेहद गंभीर हालत में परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed