फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juvenile attempt to rape a minor in delhi.

15 साल के नाबालिग ने बच्ची से की दरिंदगी

Sun, 04 Jan 2015 01:40 AM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Juvenile attempt to rape a minor in delhi.

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से शनिवार सुबह एक बच्ची के साथ नाबालिग के छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वसंत कुंज इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। यहीं नहीं उसने दरिंदगी दिखाते हुए बच्ची के गुप्तांगों को भी चोट पहुंचाई।
विज्ञापन


बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरवालों ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने पॉक्सो 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 14-15 साल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के जरिए यौन हिंसा के प्रति जागरूक बनेंगे स्कूली बच्चे

Juvenile attempt to rape a minor in delhi.

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बच्चों के साथ यौन हिंसा और दुर्व्यवहार के बढ़ते मामलों को रोकने में असफल साबित हो रही सरकार इस पर अंकुश लगाने के लिए नए-नए तरीके इजाद कर रही है।

संशोधित किशोर न्याय अधिनियम लागू करने में देरी को देखते हुए अब महिला एवं बाल विकास मंत्रालय वीडियो फिल्मों के जरिए बच्चों को जागरुक बनाना चाहता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किये जाने वाले इस लघु वीडियो फिल्म को प्रत्येक सरकारी और निजी स्कूल में दिखाना अनिवार्य होगा। फिलहाल लघु फिल्म तैयार करने के प्रस्ताव पर दोनों मंत्रालय के अधिकारी माथापच्ची करने में लगे हुए हैं।

एनिमेशन के जरिए बच्चे बनेंगे जागरूक

Juvenile attempt to rape a minor in delhi.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यौन हिंसा जैसे संवेदनशील मामले पर बच्चों को जागरुक बनाना काफी चुनौती भरा है। इसलिए प्रत्येक आयु वर्ग की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर इस योजना को अंजाम दिया जाएगा।

हालांकि इस फिल्म में कोई बड़ा अभिनेता नहीं होगा। बल्कि एनीमेशन के जरिए बच्चों को इन बातों को समझाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को दुर्व्यवहार और यौन हिंसा से सचेत करने के लिए आसान, मनोरंजक तरीके से समझाने की कोशिश होगी। उनकी झिझक दूर कर ऐसे मामलों में शिक्षक या अभिभावक से संवाद करने के लिए मानसिक रुप से मजबूत बनाने की कोशिश होगी।

यूनीसेफ के मुताबिक भारत में प्रत्येक तीन दुष्कर्म पीड़िता में एक नाबालिग शामिल है। जबकि  सालाना 7200 से ज्यादा बच्चें दुष्कर्म के शिकार होते हैं। वहीं मंत्रालय के एक पुराने रिपोर्ट पर गौर करे तो प्रत्येक तीन बच्चों में से दो बच्चों के शारीरिक दुर्व्यवहार के शिकार होते हैं।

13 राज्यों में किये गए सर्वे में 69 फीसदी बच्चे शारीरिक दुर्व्यवहार को झेलते हैं। रिपोर्ट में दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, असम में सर्वाधिक यौन हिंसा के शिकार बच्चों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed