{"_id":"594d4c8f4f1c1b39628b45f3","slug":"judo-karates-international-player-arrested-in-arms-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो-कराटे का इंटरनेशनल खिलाड़ी हथियार तस्करी में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूडो-कराटे का इंटरनेशनल खिलाड़ी हथियार तस्करी में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी की टीम ने बृहस्पतिवार रात अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले जूडो-कराटे के इंटरनेशनल खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर के 17 तमंचे बरामद किया हैं। पुलिस आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि ईद को लेकर इन दिनों पुलिस रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बैग लेकर जाते देखा। पुलिस उसकी तलाशी ली तो बैग में अवैध हथियार मिले। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम विक्की पांचाल बताया। वह जूडो-कराटे का इंटरनेशनल खिलाड़ी है। विक्की 17 तमंचे अलीगढ़ में सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि विक्की एक सप्ताह पहले दिल्ली पुलिस द्वारा लोनी से पकड़े गए आरोपी अजय गैंग का सदस्य है। विक्की लोनी में अजय, हाशिम और महमूद से अवैध तमंचे खरीदता था। अजय की फैक्ट्री से निर्मित तमंचे को सप्लाई करने के काम विक्की करता था। वह एक तमंचा चार से पांच हजार रुपये में बेचता था। जिसमें उसे 500 से एक हजार रुपये मिलते थे। एसपी सिटी ने बताया कि विक्की जूडो-कराटे की कोचिंग की आड़ में तमंचे की तस्करी करने लगा था।
विज्ञापन