फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   judge and asi fights on the road in modinagar

जज-एएसआई के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 14 Apr 2014 07:53 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
judge and asi fights on the road in modinagar

दो कारों की टक्कर के बाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक जज और दिल्ली पुलिस के एएसआई ने बीच सड़क एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाईवे 58 पर गंदे नाले के पास दो कार की टक्कर होने के बाद गाजियाबाद में रहने वाले एक न्यायिक मजिस्ट्रेट जज और दिल्ली पुलिस के एएसआई आपस में भिड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट दर्ज कर दारोगा को हिरासत में ले लिया है। दारोगा की तहरीर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक चला हाईप्रोफाइल ड्रामा

judge and asi fights on the road in modinagar

रविवार दोपहर मोदीनगर में गंदे नाले के पास दो कार आपस में टकरा गईं। इसी बात को लेकर दोनों कार सवारों के बीच हॉट टॉक हो गई। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट कर दी।

एसएसआई उदयवीर बालियान ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दिल्ली पुलिस के एएसआई पर चाभी के गुच्छे में लगे चाकू से लहूलुहान करने का आरोप लगाया है, जबकि एएसआई ने भी उनके विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है।

मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस ने दरोगा को हिरासत में ले लिया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते कोतवाली में तीन घंटे तक गहमा गहमी का माहौल रहा। पुलिस के उच्चाधिकारी भी फोन पर पल-पल की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed