फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   targeting women made, other than a chain of China Mobile

झपटमारों ने महिलाओं को बनाया निशाना, एक से चेन तो दूसरी से छीना मोबाइल 

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
targeting women made, other than a chain of China Mobile
लूट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की नाकाबंदी, राइडर जैसी व्यवस्थाओं से बेखौफ झपटमार दो महिलाओं को निशाना बना कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसवाले भी चोरों को तलाशने की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केस दर्ज कराने की सलाह देकर चले गए। 

विज्ञापन


अलग अलग थाना क्षेत्र में होने वाली इन घटनाओं को सुलझाने का प्रयास पुलिस कर रही है। सेक्टर-17 में रहने वाली सुधा को सोमवार शाम किसी कार्यक्रम में जाना था।
विज्ञापन


शाम सात बजे के करीब वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर साथ में जाने वाले एक परिचित के आने का इंतजार कर रही थी। एक युवक बाइक से आया और आगे निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी दूर से लौट कर आया और उनसे किसी व्यक्ति का नाम पता पूछने लगा। उन्होंने जानकारी से इनकार किया और सड़क की ओर देखने लगीं। अचानक युवक ने झपट्टा मार कर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गया। 

घबराई सुधा फौरन घर के अंदर गईं और 100 नंबर पर फोन किया। थोड़ी देर में राइडर सवार दो पुलिस वाले आए और झपटमार का हुलिया आदि पूछने के बाद आरोपी जिस ओर गया था उस ओर कुछ दूरी तक गए भी। 


थोड़ी देर बाद वापस लौटे पुलिसकर्मियों ने उन्हें केस दर्ज कराने की सलाह दी। चौकी इंचार्ज सेक्टर-17 ने बताया कि झपटमार की तलाश की जा रही है। 

पैदल जा रही पूजा किसी की कॉल आने पर बातें करते हुए जा रही थीं। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकला। सेक्टर-7 थाने के एसआई धर्मबीर ने बताया कि केस दर्ज कर झपटमार की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed