{"_id":"577bf8ef4f1c1b72027fad52","slug":"jewelry-and-money-from-the-elderly-couple-cheated-himself-by-telling-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग दंपति से ठगे गहने और रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग दंपति से ठगे गहने और रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले एक शख्स ने अपराधियों का भय दिखाकर बुजुर्ग दंपति से करीब दो लाख रुपये के जेवरात ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मधु विहार थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शारदा रानी (62) और इनके पति मदन लाल न्यू लायलपुर, कृष्णा नगर में रहते हैं। रविवार सुबह दोनों रिक्शा में बैठकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां मंडावली जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच सुबह करीब 11:30 बजे जब वे यूनेस्को अपार्टमेंट के पास पहुंचे अचानक एक युवक ने इनके रिक्शा को रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसने कहा कि आगे कुछ दूरी पर हत्या हो गई है।
विज्ञापन
आप अपने जेवरात उतारकर बैग में रख लें। शारदा ने सोने की चेन, दो अंगूठी और दो कंगन उतार दिए। वहीं मदनलाल ने भी सोने की चेन और एक अंगूठी उतार ली। आरोपी कहने लगा कि आप इन्हें मुझे दें मैं इन्हें कागज में लपटकर देता हूं।
इसी दौरान उसने बड़ी सफाई से असली की जगह नकली जेवरात रख दिए। बाद में जब दंपति घर पहुंचा तो उन्हें ठगी का पता चला।