{"_id":"dcf5496879911015b8562e78adf07aa3","slug":"jewellery-looted-by-engineer-s-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के बल पर इंजीनियर की पत्नी से ज्वैलरी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल के बल पर इंजीनियर की पत्नी से ज्वैलरी लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर इंजीनियर की पत्नी से सोने की चूड़ियां और तीन अंगूठियां लूट लीं। शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर महिला को डरा दिया। महिला सामान लेकर बाजार से लौट रही थीं।
विज्ञापन
संजय नगर-पी ब्लाक निवासी इंजीनियर हिमांशु दुबे की पत्नी अलका दुबे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बाजार से सामान लेकर लौट रही थीं। पी-ब्लाक मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता रोक कर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनसे चार सोने की चूड़ियां, तीन अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने संजय नगर चौकी पुलिस से शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि अलका शुक्रवार को ही एक शादी से लौटी थीं। इसलिए उन्होंने सोने की ज्वैलरी पहन रखी थी। एसएचओ कविनगर ने बताया कि देर रात तक घटना की तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन