{"_id":"575575814f1c1b081d9c52a2","slug":"jat-agitation-about-offensive-posts-on-social-sites-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन को लेकर सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाट आंदोलन को लेकर सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर जाट आंदोलन के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट डालने के आरोप में पुलिस ने हरजीत डागर नाम के व्यक्ति के खिलाफ जाति व समाज में हिंसा भड़काने, देशद्रोही विचारों का प्रसार करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइबर सेल की शिकायत पर फेसबुक ने हरजीत के पेज को हटा लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। जाट आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ भाषण, पठन सामग्री आदि का प्रचार प्रसार नहीं किया जा सके इसके लिए जिले में साइबर निगरानी कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
रविवार को निगरानी के दौरान कमेटी ने पाया कि फेसबुक पर हरजीत डागर नाम से बनाए गए पेज पर भड़काऊ पोस्ट डाली गई है। इस पोस्ट में जाट समुदाय को सरकार के विरुद्ध उकसाने वाली बातें लिखी गईं थीं।
विज्ञापन
इसके अलावा जातीय हिंसा भड़काने वाली बातें और आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया था। साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर जसबीर ने हरजीत के खिलाफ सूरजकुंड थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर रहे साइबर सेल इंचार्ज जसबीर ने बताया कि फेसबुक से वह पेज डिलीट कर दिया गया है लेकिन आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।