{"_id":"5c5e4147bdec22737f7331cf","slug":"jamia-millia-islamia-department-of-applied-art-hod-sent-on-leave-allegation-of-sexual-assault-on-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया मिल्लिया इस्लामियाः यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रो. हाफिज को छुट्टी पर भेजा, 3 छात्र सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामिया मिल्लिया इस्लामियाः यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रो. हाफिज को छुट्टी पर भेजा, 3 छात्र सस्पेंड
Sat, 09 Feb 2019 08:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:26 AM IST
सार
- यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रो. हाफिज को छुट्टी पर भेजा
- जामिया प्रबंधन ने तीन छात्रों को दो हफ्ते के लिए सस्पेंड किया
- दुर्व्यवहार-मारपीट का है आरोप, विवि परिसर में आने पर भी रोक
विज्ञापन
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड आर्ट के विभाग प्रमुख व यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रो. हाफिज अहमद को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया है, जबकि विरोध धरने के दौरान छात्राओं से दुर्व्यवहार व मारपीट के मामले में तीन छात्रों को दो हफ्ते के लिए सस्पेंड करते हुए उनके विश्वविद्यालय परिसर में आने पर भी रोक लगा दी है। उधर, कैंपस में विद्यार्थियों का धरना जारी है। इनकी मांग है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन लिखित में उन्हें इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता है, उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड आर्ट के विभाग प्रमुख प्रो. हाफिज अहमद पर उन्हीं के विभाग की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, इसलिए इस पूरे मामले की जांच कमेटी करेगी। विभाग प्रमुख प्रो. हाफिज अहमद को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया है। उनके स्थान पर विभाग के डीन प्रो. नुजत काजमी को डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड आर्ट के विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
धरना खत्म करने की मांग
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विरोध धरने पर बैठे छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने की मांग की है। विवि प्रबंधन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कक्षाओं में जाने का आग्रह किया है। विवि का मानना है कि बाहरी छात्रों के चलते विश्वविद्यालय के छात्र विरोध धरना कर रहे हैं।
विज्ञापन
जामिया के छात्रों का देगा साथ जेएनयू छात्रसंघ
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष एनसाई बालाजी ने जामिया में विरोध धरने में शामिल छात्रों का साथ देने का ऐलान किया है। छात्रसंघ ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सब छात्रों का कर्त्तव्य है। यदि जरूरत पड़ेगी तो जेएनयू छात्रसंघ जामिया कैंपस में जाकर विरोध दर्ज करवाएगा।