आईटी प्रोफेशनल युवती से फाइव स्टार होटल में रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जहांगीरपुरी की रहने वाली युवती ने गुड़गांव सेक्टर 29 थाने में शिकायत दी है, जिसमें उसने अपने पुराने दोस्त पर पांच सितारा होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
दिल्ली की रहने वाली युवती गुड़गांव की आईटी कंपनी में काम करती है। उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पुराने जानकार तरसेम निवासी अंबाला ने उसे फोन करके हुडा सिटी सेंटर के पास एक पांच सितारा होटल में बुलाया था।
15 नवंबर को वह उससे मिलने होटल गई थी, जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसने एक फिल्म बना ली है, जिसे वह सार्वजनिक कर देगा।
सेक्टर 29 थाना पुलिस ने युवती का डॉक्टरी जांच कराया। जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।
कंपनी मैनेजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित मुजेसर थाना क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपने मैनेजर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोपी मैनेजर ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी एक महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। कुछ समय से शहर में रह रही है। वह सेक्टर-24 की एक कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि 15 नवंबर को कंपनी के माल में कुछ गड़बड़ी मिली थी। इसकी जानकारी देने के लिए वह अपने मैनेजर सुरेंद्र नेगी के पास चली गई। आरोप है कि मैनेजर ने अश्लील बातें शुरू कर दी।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह महिला अपने को बचा कर आरोपी के चुंगल से भाग निकली। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुई।
आरोप है कि मैनेजर ने महिला को इस बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। मामले के जांच अधिकारी एसआई कन्हैया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया गया है।