फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspector in terms of loot was caught red handed while accepting a bribe, arrested

लूट के मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया दरोगा, गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Inspector in terms of loot was caught red handed while accepting a bribe, arrested
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

लूट के मामले से नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोचा है। दरोगा के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 27 मई को खबरा गांव थाना खुर्जा देहात निवासी नानक चंद पुत्र वीरपाल ने थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर की कस्बा चौकी पर तैनात दरोगा श्योदान सिह पुत्र स्वर्गीय होराम सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की।
विज्ञापन


बकौल नानकचंद 23 जून को दरोगा श्योदान सिंह उनके घर आए। बताया कि 20-25 दिन पहले कस्बा दनकौर में एक कार लूटी गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने आपके भाई विजेंद्र और रिंकू का नाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ेगा। नानक चंद ने बताया कि काफी अनुरोध पर श्योदान सिंह ने दोनों भाइयों के नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 25 हजार रुपये पहले 25 हजार बाद में देने को कहा।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने बताया कि जांच में नानक चंद के आरोपों की पुष्टि हुई। उन्होंने नानक चंद को आरोपी दरोगा से फोन पर संपर्क में रहने के लिए कहा।

जानकारी के बाद भी छिपाती रही पुलिस

Inspector in terms of loot was caught red handed while accepting a bribe, arrested
पु‌लिस - फोटो : file photo
28 जून को नानक चंद ने बताया कि एसडीएम कालोनी सिकंदराबाद के रहने वाले दरोगा श्योदान सिंह ने रिश्वत के 25 हजार रुपये लेकर सिकंदराबाद में दनकौर बस स्टैंड पर बुलाया है।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने नानक चंद को एक हजार के 25 चिह्नित नोट दिए। साथ ही, दनकौर बस स्टैंड पर जाल बिछा दिया। शाम करीब 7:45 बजे श्योदान सिंह वहां पहुंचा।

उसने नानक चंद से 25 हजार रुपये लिए और गिनने लगा। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने श्योदान को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर पर सिकंदराबाद में श्योदान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में पुलिस ने श्योदान सिंह को जेल भेज दिया।

यूपी पुलिस के दारोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेने की घटना की जानकारी देने में बुलंदशहर और दनकौर पुलिस बचती रही। एसएसपी बुलंदशहर वैभव कृष्ण ने कहा कि मामला नोएडा का है।

बुलंदशहर में तो दारोगा रहते थे। उधर, दनकौर पुलिस का कहना था कि मामला सिकंदराबाद में दर्ज हुआ है, इसलिए पूरी जानकारी वहां की पुलिस के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed