{"_id":"e3d083297a10025cdcff410089cb65a9","slug":"inspector-chen-looted-from-the-daughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की पुत्रवधु से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर की पुत्रवधु से चेन लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र के अवंतिका में एक सीनियर इंस्पेक्टर की पुत्रवधु से चेन लूट का मामला प्रकाश में आया। महिला पेशे से डॉक्टर बताई गई हैं। उनसे बाइक सवार दो बदमाश चेन लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि देर रात तक घटना की पुष्टि नहीं हो सकी थी। आसपास के लोगों से जानकारी मिल सकी कि जिस महिला से चेन स्नैचिंग हुई है, वह डॉक्टर है और उसके ससुर इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन
मगर महिला कहां रहती है, यह पता नहीं चल सका था। एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।