फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent took away from home, raped and left to bloody

मासूम को घर से उठा ले गया, दुष्कर्म के बाद लहुलूहान कर छोड़ा

Sun, 08 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Innocent took away from home, raped and left to bloody
rape

दरिंदगी की हद है। घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे लहुलूहान हालत में डरा धमकाकर भगा दिया। बेटी को ढूंढने निकली मां को बच्ची सड़क पर रोते हुए मिली। महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात शुक्रवार को मुजेसर थाना क्षेत्र में स्थित एक आबादी में हुई। इस आबादी में एक नेपाली परिवार रहता है।

विज्ञापन



मां के मुताबिक सुबह करीब दस-ग्यारह बजे के बीच वह घर की छत पर कपड़े धो रही थी। उसकी पांच साल की बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। जब वह दीवार पर कपड़े सुखा रही थी तो पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि दस बारह घर छोड़कर रहने वाला तेज लांबा कुछ देर पहले उसकी बेटी को गोद में उठा कर ले गया है।
विज्ञापन



इस पर वह बेटी को खोजने के लिए बाहर निकलीं। उन्हें देखा कि बेटी तेज लांबा के घर से रोती हुई निकल रही है। बिलखती बच्ची ने मां को टूटे फूटे लफ्जों में आपबीती सुनाई। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी होते ही आबादी में लोगों के बीच रोष व्याप्त हो गया, यह देख आरोपी भाग निकला। लोगों की सलाह पर पीड़ित महिला बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed