{"_id":"57503d424f1c1b6a791094df","slug":"innocent-fell-on-the-railway-track-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर गिरा मासूम, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर गिरा मासूम, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से उतरते वक्त एक आठ साल का मासूम पैर फिसलने से ट्रैक पर जा गिर पड़ा। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह परिवार के साथ जम्मू से दर्शन कर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भड़ाना चौक, नंगला रोड, जवाहर कॉलोनी निवासी मुकेश यादव अपने परिवार के साथ जम्मू दर्शन करने गए थे। बृहस्पतिवार को वह कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस से लौट रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन ओल्ड स्टेशन पहुंची। मुकेश ने बताया कि परिवार के लोग ट्रेन से उतरने लगे। बेटा कृष्ण भी ट्रेन से उतर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह ट्रैक पर जा गिरा।
विज्ञापन
ट्रेन चलने को हुई तो लोगों ने शोर मचाकर चेन पुलिंग कर ली और बच्चे को बाहर निकाला। स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आईएस नागर ने बच्चे को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।