{"_id":"57013e6f4f1c1b211ec81141","slug":"injured-man-suffering-on-road-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जख्मी हालत में सड़क पर तड़पता रहा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जख्मी हालत में सड़क पर तड़पता रहा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भोंडसी 25 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मृतक भोंडसी क्षेत्र में घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसे राहगीर ने सोहना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्तपाल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तावडू के पंचगांव निवासी इरफान को किसी ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था और उसे जख्मी हालत में भोंडसी इलाके में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी, जिसने उसे सोहना के एक अस्तपाल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। इस बीच इरफान की हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कालेज मेवात के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भोंडसी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने भोंडसी थाना पुलिस को दिए गए शिकायत में पचगांव के ही मुबारिक व राशिद पर हत्या किए जाने शक जताया है। पुलिस ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस उनकी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन