फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indrani mukherjea sent to judicial custody of 14 days

इंद्राणी मुखर्जी को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 08 Feb 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
indrani mukherjea sent to judicial custody of 14 days
Indrani Mukerjea

पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएनएक्स मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी को बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले पांच फरवरी को विशेष अदालत ने सीबीआई को इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश सुनील राणा के समक्ष सीबीआई ने दलील दी कि उसे पूछताछ के लिए इंद्राणी को अपनी हिरासत में लेने की अब जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


इंद्राणी को दो दिन की सीबीआई की हिरासत के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने इंद्राणी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से इंद्राणी को दिल्ली में नहीं रखा गया

indrani mukherjea sent to judicial custody of 14 days
Indrani Mukerjea

शीना बोरा हत्या मामले में मुंबई की बाईकुला जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी को सोमवार (पांच फरवरी) को दिल्ली लाकर विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

दो फरवरी को मुंबई की एक अदालत ने इंद्राणी मुखर्जी को दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश करने के लिए स्वीकृति दी थी। इस बीच मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि इंद्राणी मुखर्जी को 13 फरवरी को कोर्ट में पेश करना है इस लिए उन्हें इस समय तक दिल्ली में नहीं रखा जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इंद्राणी मुखर्जी पर हवाला मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आईएनएक्स मीडिया के संस्थापक और इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी भी अभियुक्त हैं।

इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की संस्थापक हैं

indrani mukherjea sent to judicial custody of 14 days
Indrani Mukerjea

आईएनएक्स मीडिया पर आरोप है कि मॉरीशस से निवेश हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। इसी मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपित हैं।

उन पर 2007 में आईएनएक्स मीडिया को निवेश के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआइपीबी) से इजाजत दिलाने और इसके बदले में भुगतान लेने का आरोप है।

इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया के संस्थापकों में से एक हैं। गौरतलब है कि मुखर्जी दंपति इंद्राणी के पूर्व पति से पैदा हुई बेटी शीना बोरा की हत्या का षड़यंत्र रचने के आरोप में केस का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed