फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the murder case the police of the district were trying to arrest two accused all night.

जब डाक्टर के हत्यारों के लिए रात भर धक्के खाती रही जिले की पुलिस...

Thu, 28 Sep 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल Updated Thu, 28 Sep 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
In the murder case the police of the district were trying to arrest two accused all night.
demo pic

बृहस्पतिवार की रात को जिले की पुलिस हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव भुलवाना में इधर से उधर दौड़ लगाती रही, परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे नहीं आए। कई घंटे तक भागदौड़ व मशक्कत करने के बाद आखिरकार पुलिस को बैरंग ही गांव से लौटना पड़ा। आरोपियों को बिना गिरफ्तार किए वापिस लौटी पुलिस के माथे पर मेहनत के बाद भी कुछ हाथ न लग पाने का मलाल था।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन अगस्त को गांव भुलवाना में हथियार बंद लोगों ने गांव के आरएमपी डाक्टर सुंदर के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया था। उसी दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धक्के खा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल आरोपी  गाँव भुलवाना निवासी गुड्डू और विष्णु गांव में आए हुए हैं। सूचना मिलते ही  होडल थाना पुलिस, होडल की सीआईए, हथीन थाना पुलिस,हसनपुर थाना पुलिस , पलवल की पुलिस और पलवल की सीआईए पुलिस, हथीन थाना पुलिस की टीमें गांव भुलवाना में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव में पहुंचते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में जगह-जगह दबिश देनी शुरू कर दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। आरोपी भी पुलिस के आने की सूचना मिलते ही गांव से फरार हो गए। जाते हुए आरोपी अपनी मोटरसाइकिल को छोड़ गए। पुलिस के हाथ आरोपी तो नहीं लगे, परंतु उनकी मोटरसाइकिल अवश्य हाथ लगी। पुलिस उस मोटरसाइकिल को ही अपने साथ ले आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed