{"_id":"5b3321334f1c1b4d108b46f6","slug":"in-loot-of-618-kilogram-silver-from-yamuna-expressway-main-accused-mother-arrested-with-2-kg-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी की मां दो किलो चांदी के साथ गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई थी 618 किलो चांदी की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी की मां दो किलो चांदी के साथ गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई थी 618 किलो चांदी की लूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर(ग्रेटर नोएडा)
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
लूट के मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चांदी लूट के मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोप है कि महिला ने बेटे को दुबई भगाने और लूट के सामान को छिपाने में मदद की थी।
विज्ञापन
वहीं मुख्य आरोपी ने दिल्ली की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। पुलिस उससे पहले आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है। 3 अप्रैल को आगरा के कुछ सर्राफा कारोबारी यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके पास 618 किलो चांदी थी। जेवर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े चांदी लूट ली थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने लूट का खुलासा कर दिल्ली और आसपास के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 548 किलोग्राम चांदी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
लूट को अंजाम देने वाला गिरोह का सरगना महफूज पुलिस को चकमा देकर दुबई भाग गया था। मंगलवार को जेवर पुलिस ने नई दिल्ली में माता सुंदरी रोड के मकान पर छापा मारकर मुख्य आरोपी महफूज की मां नाजमा खातून को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से लूटी गई दो किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले हैँ। पुलिस का कहना है कि महिला ने बेटे को भगाने और लूट की चांदी को छिपाने में मदद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की मां को जेल भेज दिया है। कुछ ही दिन पहले मुख्य आरोपी दिल्ली वापस लौटा है। उसकी तलाश चल रही है।