{"_id":"5a2806a94f1c1ba7678bfe83","slug":"in-encounter-minor-punk-shot-delhi-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ : नाबालिग बदमाश ने सिपाही पर गोली चलाई, बदमाशों से खौफ खाते थे स्थानीय लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ : नाबालिग बदमाश ने सिपाही पर गोली चलाई, बदमाशों से खौफ खाते थे स्थानीय लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
encounter in delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नाबालिग बदमाश को पकड़ा है। आरोपी नाबालिग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर गोली चला दी थी। नाबालिग के कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं। नाबालिग से स्थानीय लोग खौफ खाते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, संगम विहार थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की देखरेख में एसआई रोहित, जितेंद्र व विवेक की टीम ने मंगलवार को महरौली निवासी बदमाश विराट(22) को पकड़ा था। पूछताछ के बाद संगम विहार थाना पुलिस मंगलवार को ही तिगड़ी में विराट के साथी प्रिंस व नाबालिग को पकड़ने गई थी।
विज्ञापन
पता लगा कि एक मकान में कुछ लड़के छिपे हैं। सिपाही पंकज मकान की छत पर चढ़ गया। सिपाही को छत पर चढ़ा देखकर नाबालिग आरोपी ने सिपाही पर गोली चला दी। इसमें सिपाही बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
बचाव में सिपाही पंकज ने भी एक राउंड फायर किया, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। आखिरकार पुलिस टीम ने नाबालिग को पकड़ लिया। उसके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया।
नाबालिग आरोपी की उम्र 17 वर्ष व दस महीने है। नाबालिग से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी और फरार प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।