{"_id":"5953b9fa4f1c1b24638b4620","slug":"illegal-liquor-supplied-by-honda-car-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा एकोर्ड कार से करता था अवैध शराब की सप्लाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होंडा एकोर्ड कार से करता था अवैध शराब की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
Liquor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पुरम थाना पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू (26) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सोनू को सेक्टर-3, आरके पुरम में पिकेट चेकिंग के बाद पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी होंडा एकॉर्ड कार में गुरुग्राम से अवैध शराब ले आता और दिल्ली में सप्लाई करता था। सोनू कार को पार्किंग में खड़ा कर देता था। उसमें से एक-एक पेटी शराब निकालकर सप्लाई करता।
विज्ञापन
जब तक शराब खत्म नहीं हो जाती, तब तक कार पार्किंग में ही रहती थी। सोनू ही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार इस गोरखधंधे में लगा हुआ है। उसकी मां के खिलाफ अवैध शराब सप्लाई करने के 11 और दो भाइयों पर दो-दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पिछले छह महीने में जितने भी शराब तस्कर पकड़े हैं, उनमें यह देखने में आया है कि सभी तस्कर गुरुग्राम से ही शराब लेकर आए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी रोकने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई जाएगी।