{"_id":"5fa99ebf942e9b03bb3e2210cd8e3cab","slug":"if-not-purchased-a-sari-on-marital-husband-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर साड़ी नहीं खरीदी तो पति को धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ पर साड़ी नहीं खरीदी तो पति को धुना
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में करवाचौथ के दिन साड़ी न खरीदने पर पत्नी ने पति को डंडे से जमकर धुना। करवाचौथ के दिन पत्नी की पिटाई से बेहाल पति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव में व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती है और मारपीट करती है। शुक्रवार को महिला ने पति से करवाचौथ पर्व पर साड़ी दिलाने को कहा, लेकिन रुपये न होने के कारण वह उसे साड़ी नहीं दिलवा सका।
इस बात से नाराज महिला ने डंडे से जमकर पति की धुनाई की। पीड़ित ने थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में एसओ उम्मेद सिंह का कहना है कि पत्नी-पत्नी को थाने में बुलाकर समझा दिया गया है।