फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hybrid 3D model will be on the Delhi-Meerut Expressway.

हाइब्रिड-3 डी मॉडल पर बनेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

Wed, 30 Dec 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hybrid 3D model will be on the Delhi-Meerut Expressway.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे हाइब्रिड और 3डी मॉडल पर बनेगा। बताया जा रहा है कि 3डी मॉडल पर सड़क निर्माण का काम पहली बार किया जाएगा। इसे पूरा होने में करीब ढाई साल लगेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से डासना तक एक्सप्रेस-वे 14 लेन का होगा। इसके आगे एक्सप्रेस-वे छह लेन का होगा। एक्सप्रेस-वे के छह लेन पर टोल बैरियर भी लगेगा। कहीं-कहीं 10 लेन पर भी टोल होगा।
विज्ञापन


इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी लगातार कवायद कर रहे हैं। इसका शिलान्यास करने के लिए 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-डासना तक साइकिल ट्रैक
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर डासना तक साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना प्रस्तावित है। सड़क के दोनों किनारों पर करीब 28 किलोमीटर तक बनाने की योजना है।

यह दिल्ली से यूपी गेट तक 8.36 किलोमीटर और यूपी गेट से डासना तक 19.3 किलोमीटर प्रस्तावित है।

चार बड़े पुल भी बनेंगे
योजना में 4.6 किलोमीटर का एलिवेटेड सेक्शन भी होगा। पहले पैकेज में एक बड़ा पुल, दूसरे पैकेज में दो और तीसरे पैकेज में एक बड़ा पुल होगा। यमुना नदी के अलावा हिंडन नदी पर बड़े पुल बनना प्रस्तावित है।

इसके अलावा छोटे-छोटे पुलों की संख्या 10 होगी। यह तीनों पैकेज में अलग-अलग स्थानों पर होगी। यही नहीं योजना में एक रेलवे ओवर ब्रिज भी बनना प्रस्तावित है।

मार्च से शुरू हो सकता है काम
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद मार्च से इसका काम शुरू होने की संभावना है। योजना के मुताबिक पहले से चल रहे एनएच-24 को नहीं छेड़ा जाएगा।


सबसे पहले दोनों साइड में चार-चार लेन पर काम होगा। साइड का काम पूरा होने के बाद बीच वाले भाग पर काम होगा। इससे लोगों के एनएच-24 पर चलने मे असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed