फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband uses wiper to sexually assualt his wife.

खाना न देने पर पत्नी के साथ की हैवानियत की इम्तहां

Fri, 19 Sep 2014 07:42 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
Husband uses wiper to sexually assualt his wife.

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी से इतना हैवानियत भरा और घिनौना काम किया जिसे सुनकर ही आप के हो्श उड़ जाएंगे। घटना पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली के गांधीनगर में रहने वाले एक 48 वर्षीय अधेड़ ने एक छोटी सी बात पर अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में वाइपर घुसा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली में रहने वाला एक शख्स जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है, बुधवार को काम के बाद अपने घर पहुंचा और बीवी को खाना लगाने को कहा। जब बीवी (45) ने उसे बताया कि तबियत खराब होने के कारण वो खाना नहीं बना पाई तो आरोपी ने उसे बुरी तरह छड़ी से पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में वाइपर घुसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर पीटता और जलाता था पत्नी को

Husband uses wiper to sexually assualt his wife.

एक वरिष्ट पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया वह नशे में था। वाइपर घुसाए जाने की वजह से महिला के अंगों से खून का बहाव शुरू हो गया जिसके बाद वह मदद के लिए कराहने लगी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने किसी तरह पीसीआर नंबर लगाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने महिला को बेसुध अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ‌महिला का इलाज चल रहा है जहां बताया गया है कि उसके शरीर के अंदरूनी अंगों में चोट आई है, पर अब वो खतरे से बाहर है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा क‌ि आरोपी अक्सर ही पीड़िता का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करता है। पीड़िता के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। इस घटना के दौरान तीनों ही घर पर नहीं थे।

महिला ने अपने बयान में ये भी बताया कि उसका पति उसपर छोटी-छोटी बातों पर भी नाराज हो जाता है और लोहे की रॉड से उसे पीटता है। यहां तक कि आरोपी ने उसे बिजली युक्त लोहे से जलाया भी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पैर और पेट पर जलने के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed