फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband started unnatural sexual torture in gurugram

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति करने लगा अप्राकृतिक यौन शोषण

Thu, 06 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 06 Jul 2017 09:39 AM IST
सार


महिला की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
husband started unnatural sexual torture in gurugram

विस्तार

शादी में मनमाफिक दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी को न केवल मारा-पीटा बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करना भी शुरू कर दिया। महिला ने तंग आकर नूंह के महिला थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पलवल जिले के हथीन थाना के गांव पावसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 3 जून 2016 को नूंह के वार्ड-2 निवासी जुनैद पुत्र उदयभान के साथ हुई थी।
विज्ञापन


जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। ससुरालवालों के साथ पति भी परेशान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं वह उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण भी करने लगा। जिसके खिलाफ उसने पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई पुष्पा ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के पति जावेद हुसैन पुत्र उदयभान व महिला की सास रसीदन पत्नी उदयभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed