फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his wife because of his extra marital affair

पति के अफेयर के चलते पत्नी को यूं चुकानी पड़ी कीमत

Sun, 17 Sep 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 17 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife because of his extra marital affair
women death

संजय कॉलोनी सेक्टर 23 निवासी राजकुमार ने शनिवार सुबह पत्नी किरण की गला दबा कर हत्या कर दी। पत्नी की जान लेने के बाद राजकुमार ने साली को फोन पर इसकी सूचना दी और बच्चों को पड़ोसियों के सुपुर्द कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर राजकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह राजकुमार का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


राजकुमार मूल रूप से बलिया (यूपी) के श्रीनगर गांव का रहने वाला है। काफी अर्से से वह मां रीना देवी, भाई संजय और उनके परिवार के साथ सेक्टर 23 में रहता है। वेल्डिंग का काम करने वाले राजकुमार की पिछले दो माह से किसी बात को लेकर पत्नी किरण से अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए राजकुमार ने किरण को पटक कर गला दबा दिया

husband killed his wife because of his extra marital affair
arrest

शनिवार सुबह मां रीना देवी दवा लेने डॉक्टर के यहां गई थीं परिवार के अन्य सदस्य काम धंधे पर निकले हुए थे। घर पर किरण और दो बेटे मौजूद थे। करीब दस बजे राजकुमार किसी काम से घर लौटा, वहां दंपति के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गुस्साए राजकुमार ने किरण को पटक कर गला दबा दिया। जब उसका गुस्सा शांत हुआ तो पाया कि किरण की सांसें थम चुकी थीं।

राजकुमार ने बड़ी भाभी और किरण की बहन मंजू को फोन कर इसकी सूचना दी। दोनों बच्चों को पड़ोसियों के सुपुर्द कर वह भाग निकला। खबर मिलते ही परिवार के सभी लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बहन मंजू का आरोप है कि राजकुमार का एक महिला से कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा है, इस बात पर किरण से कई बार झगड़ा भी हुआ।

इधर कुछ दिनों से राजकुमार ने किरण को घर खर्च भी देना बंद कर दिया था। मंजू के पति और राजकुमार के बड़े भाई सुशील ने बताया कि विवाद सुलझाने के लिए रक्षाबंधन को परिवार के सभी लोग इकट्ठा हुए थे। सबने राजकुमार को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना। संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज सोहनपाल ने बताया कि राजकुमार ने अपनी पत्नी किरण की गला दबाकर हत्या की है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed