{"_id":"59d4c9464f1c1bd9798b4dd4","slug":"husband-beat-his-wife-and-made-her-drink-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ मारपीट कर पिलाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ मारपीट कर पिलाया जहरीला पदार्थ
बयूरो/ अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
गांव धतीर में ससुराल पक्ष द्वारा जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में महिला की शिकायत पर उसके पति सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल में उपचाराधिन महिला के बयान पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी अमन प्रकाश के अनुसार, गांव धतीर निवासी नरवीर की पत्नी हेमलता ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक अक्तूबर को उसका भाई अजय दो-तीन दिन पूर्व उसे एक फोन देकर गया था। फोन को हेमलता ने अपनी संदूक में रख दिया था। पीड़िता के पति नरवीर ने संदूक से फोन निकाला और पूछा कि फोन क ौन देकर गया है। पीड़िता ने बताया कि फोन उसका भाई अजय देकर गया है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर नरवीर ने हेमलता के साथ मारपीट की व नरवीर, जेठ कर्मवीर, ननंद धर्मवती, ससुर तेजराम व सास लज्जा ने मिलकर जबरन उसे ऑल आउट पिला दी। इससे पीड़िता बेहोश हो गई और होश में आई तो उसने अपने आप को पलवल के निजी अस्पताल में उपचाराधिन पाया।
विज्ञापन