फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how main accused aadil plot aspiring air hostess murder

आरोपी ने रिया से वापस मांगा था गिफ्ट में दिया फोन, नजर अंदाज करने पर ऐसे रची थी हत्या की साजिश

Sun, 09 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
how main accused aadil plot aspiring air hostess murder
girl stabbed to death - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही युवती की ताबड़तोड़ चाकू से वारकर हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस की सूचना पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी व उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। 

विज्ञापन


इनकी पहचान मुख्य आरोपी आदिल उर्फ मुन्ने खान (25) और मौरिस रोड चौक, जापान हाउस कॉलोनी, अलीगढ़ निवासी जुनैद (20) के रूप में हुई है। पकड़ा गया नाबालिग भी अलीगढ़ का रहने वाला है। आदिल ने दावा किया है कि उसकी रिया से पिछले तीन सालों से दोस्ती थी। अब रिया उसे नजरअंदाज कर रही थी, जिसकी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।         
विज्ञापन

   
पूछताछ के दौरान आरोपी आदिल ने बताया कि जुनैद व नाबालिग उसके रिश्तेदार हैं। रिया के बारे में जब उसने दोनों को बताया कि इन लोगों ने बताया कि रिया उसको धोखा दे रही है। इधर आदिल ने रिया को किसी अन्य युवक के साथ भी देख लिया था। रिया की हत्या की योजना बनाई गई। हत्या से दो पूर्व आदिल, जुनैद व नाबालिग अलीगढ़ से दिल्ली आ गए। यहां आदिल ने दोनों को रिया की रैकी करने के लिए कहा। दो दिन तक आरोपी रिया की रैकी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बुधवार को रिया जैसे ही घर से बाहर निकली, दोनों ने सूचना दे दी। आदिल चंद ही मिनटों में रिया के पास पहुंच गया। उसने रिया से बातचीत करने के बाद अपना दिया हुआ मोबाइल वापस मांगा, मना करने पर आरोपी ने चाकू से कई वार किए, बाद में वह अपने मोबाइल जो उसने रिया को तोहफे में दिया था, लेकर फरार हो गया।            

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि तीन साल पहले उसकी रिया से दोस्ती हुई थी। आदिल वैन से स्कूल के बच्चों को लाता और ले जाता था। रिया के घर के पास एक बच्चा उसकी वैन में जाता था। इसी वजह से उसकी रिया से दोस्ती हुई। दोनों अक्सर बातचीत करने लगे। बातचीत के बाद आदिल को लगने लगा कि रिया भी उससे प्यार करने लगी है। 

आदिल ने रिया को महंगा एंड्रायड फोन खरीदकर दिया। लेकिन दोनों की दोस्ती का रिया के माता-पिता व भाई को पता चल गया। परिजनों ने इसका विरोध किया। रिया ने आदिल से दूरी बनाई तो वह उसे धमकाने लगा। परेशान होकर रिया ने एमएस पार्क थाने मे उसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।  

120 रुपये में खरीदा था चाकू

how main accused aadil plot aspiring air hostess murder
सीसीटीवी में कैद लड़की को चाकू मारने वाला आशिक। - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ से दिल्ली आने के बाद आदिल व जुनैद शाहदरा स्थित छोटा बाजार पहुंचे। यहां दोनों ने छोटा बाजार से 120 रुपये का एक चाकू खरीदा। चाकू खरीदने के बाद अब रिया की हत्या करने का मौका देखना था। इसके लिए जुनैद व नाबालिग को उसकी रैकी के लिए लगाया गया। 

चूंकि रिया जुनैद व आदिल को नहीं जानती थी, इसकी वजह से दोनों उसके घर के पास बड़े आराम से रैकी करते रहे। बुधवार को हत्या करने की योजना बनाई गई और वारदात को अंजाम दे दिया गया।            

जिस जगह आदिल ने रिया का चाकू मारा, वहां से चंद कदमों की दूरी पर जुनैद व नाबालिग मौजूद थे। आदिल चाकू मारने के बाद सीधे दोनों के पास पहुंचा। वहां से तीनों ने गाजीपुर पहुंचे। गाजीपुर से ऑटो में बैठकर तीनों गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद से ट्रेन पकड़कर तीनों अलीगढ़ पहुंच गए। 

वहां जब आदिल व अन्य परिजनों को वारदात को पता चला कि तो उन्होंने अलीगढ़ छोडने की बात की। आदिल व दोनों आरोपी वहां से सीधे मथुरा पहुंच गए। मथुरा से मुंबई की ट्रेन पकड़कर अगले ही दिन मुंबई स्थित बांद्रा पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed