फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Horn was playing the shot hit the soldier refused, punk arrested

हॉर्न बजाने से किया मना तो सिपाही को मारी थी गोली, बदमाश गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Horn was playing the shot hit the soldier refused, punk arrested
गिरफ्तार

पश्चिम दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने तिलक नगर इलाके में हॉर्न बजाने से मना करने पर एक सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। कड़े गए बदमाश की पहचान तिलक नगर निवासी सन्नी उर्फ घूसे (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामले को सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि गांव सांगाहेड़ा रोहतक निवासी जयदेव (27) दिल्ली पुलिस में सिपाही है।
विज्ञापन


21 जुलाई की रात वह कीर्तिनगर में तैनात सिपाही नवीन के साथ बाइक से जा रहा था। गणेश नगर लालबत्ती पर सिपाही ने अपनी बाइक रोकी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी पर सवार युवक लगातार हॉर्न बजाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयदेव के मना करने पर युवकों ने उससे हाथापाई की और उसके पेट में गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों ने अपनी बाइक मौके पर छोड़ दी। जांच में पता चला कि बदमाशों ने उसे तिलक नगर इलाके से चुराई थी।


स्पेशल स्टाफ की टीम ने बृहस्पतिवार को सन्नी को तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया। सन्नी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से वाहन चोरी और लूटपाट के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed