{"_id":"57ee9c934f1c1bcb4b573d7c","slug":"horn-was-playing-the-shot-hit-the-soldier-refused-punk-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉर्न बजाने से किया मना तो सिपाही को मारी थी गोली, बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉर्न बजाने से किया मना तो सिपाही को मारी थी गोली, बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
पश्चिम दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने तिलक नगर इलाके में हॉर्न बजाने से मना करने पर एक सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। कड़े गए बदमाश की पहचान तिलक नगर निवासी सन्नी उर्फ घूसे (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामले को सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि गांव सांगाहेड़ा रोहतक निवासी जयदेव (27) दिल्ली पुलिस में सिपाही है।
विज्ञापन
21 जुलाई की रात वह कीर्तिनगर में तैनात सिपाही नवीन के साथ बाइक से जा रहा था। गणेश नगर लालबत्ती पर सिपाही ने अपनी बाइक रोकी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी पर सवार युवक लगातार हॉर्न बजाने लगे।
विज्ञापन
जयदेव के मना करने पर युवकों ने उससे हाथापाई की और उसके पेट में गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों ने अपनी बाइक मौके पर छोड़ दी। जांच में पता चला कि बदमाशों ने उसे तिलक नगर इलाके से चुराई थी।
स्पेशल स्टाफ की टीम ने बृहस्पतिवार को सन्नी को तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया। सन्नी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से वाहन चोरी और लूटपाट के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।