{"_id":"d89d024b9a7d0ecdeecbb725ed681c7e","slug":"home-loan-by-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बैंकों से सवा करोड़ लूटने वाला कौन है?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बैंकों से सवा करोड़ लूटने वाला कौन है?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फर्जी कागजात के जरिए बैंकों से करोड़ों का होम लोन लेने के आरोप में द्वारका निवासी एक युवक को पीतमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान राहुल देवरालिया उर्फ नरेश गुप्ता (29) के रूप में हुई।
विज्ञापन
इस पर तीन बैंकों से सवा करोड़ रुपये होम लोन लेने का आरोप है। पूछताछ में पता चला कि उसने गाड़ियों को कंपनी में लगवाने का लालच देकर उनके मालिकों से लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी के कब्जे से छह वाहन बरामद किए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 90 रुपए की लूट में 13 साल बाद मिला न्याय
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि नजफगढ़ के रहने वाले कुछ लोगों ने राहुल की शिकायत की थी। राहुल ने लोगों के वाहनों को कंपनियों में लगाने और उन्हें अच्छा मुनाफा देने की बात कही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें कोई रकम नहीं दी। पकड़ जाने के बाद मूल रूप से धनबाद (झारखंड) के रहने वाला राहुल सीए इंटर करने के बाद दिल्ली आ गया।
उसके छोटे भाई ने भी सीए करने के बाद लोन लेकर रोहिणी में एक घर ले लिया। उसने अपनी सहयोगी सीए से शादी कर राहुल से लोन की रकम देने की बात कही। इसी दौरान पता चला कि उसकी मां को कैंसर है। आर्थिक तंगी की वजह से राहुल लोन लेने के लिए बैंक गया, जहां उनकी मुलाकात दीपक धमीजा, तरुण गुप्ता, प्रवीण जैन और संध्या से हुई।
यह भी पढ़ें: जज नोटकांड: निर्मल यादव समेत 5 लोगों पर चार्ज फ्रेम
बताया गया है कि सभी फर्जी कागजात देकर बैंकों से करोड़ों की ठगी में शामिल हैं। इन लोगों ने संध्या व राहुल का नरेश गुप्ता और नेहा गुप्ता के नाम से फर्जी कागजात तैयार करवाए। इसके बाद राहुल ने पीतमपुरा के यूको बैंक से 47 लाख, जम्मू कश्मीर बैंक से 40 लाख और पंजाब नेशनल बैंक से 37 लाख रुपये बतौर होम लोन निकलवा लिए।
फर्जीवाड़ा का पता चलने पर बैंकों ने राहुल के खिलाफ मौर्या एन्क्लेव थाने में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस से बचने के लिए राहुल द्वारका आ गया। यहां उसकी मुलाकात टैक्सी चालक पवन से हुई। उसने पवन की मदद से कंपनी में गाड़ी लगवाने का प्रलोभन देकर नजफगढ़ के कई वाहन मालिकों से लाखों रुपये ठग लिए।