{"_id":"a5f0c9c39d4746ce1a0b2e182087644b","slug":"highway-hijacking-of-the-woman-putting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर महिला के अपहरण की कोशिश, लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर महिला के अपहरण की कोशिश, लगा जाम
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवेे 58 पर असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास दोपहर डेढ़ बजे काले रंग की कार में सवार पांच अपहरणकर्ताओं ने सड़क पार करते वक्त महिला को कार मेें खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर मचाने पर जमा भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दो लोगों की धुनाई दी और पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के तीन साथी भागने में सफल रहे। इसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
असालतनगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बृृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पुत्रवधू दवाई लाने के लिए गाजियाबाद जा रही थी। हाईवे पर सड़क पार करते वक्त गाजियाबाद की ओर से आ रही काले रंग की कार में सवार पांच अपहरणकर्ताआें ने छेड़छाड़ कर पुत्रवधू का हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला ने हाथ छुड़ाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दो आरोपियों की जमकर धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया, जबकि मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की कार कब्जे में ले ली है।
घटनाक्रम की वजह से हाईवे पर दुहाई तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी शहजाद और इंसाफ निवासी आदर्श कालोनी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया।
वहीं, आरोपियों का कहना है कि वह खाना खाकर जा रहे थे। रास्ते में महिला के ससुर ने उनसे लिफ्ट मांगी थी, मगर उन्होंने इनकार कर दिया। इसी कारण उनका महिला व उसके ससुर के साथ विवाद हुआ था।
महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने महिला और उसके ससुर पर उनके 21 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया।