पीजी की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस पहुंची तो नजारा देख हुई हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग एंक्लेव की कोठी में तीसरी मंजिल पर पीजी हाउस की आड़ में हाई प्रोफाइल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने सरगना समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
आरोपियों के पास से 1.51 लाख रुपये नकद, 20 मोबाइल, छह वाहन और 14 ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए सभी आरोपी ठीक-ठाक घरों से हैं और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर, नौकरी पेशा और कारोबारी हैं।
पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 12.30 बजे सफदरजंग थानाध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट को सट्टा रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली। एसीपी एके राय सहित पुलिस टीम ने रात 1.15 बजे छापेमारी की योजना बनाई।
पहले एक नकली ग्राहक को सुरेंदर रेजिडेंसी स्थित परिसर की तीसरी मंजिल पर भेजा गया। वहां दो बेड को मिलाकर उस पर सट्टा खेला जा रहा था। कुछ कर्मचारी वहां खाने-पीने की चीजें सर्व कर रहे थे।
छह हजार रोज का था पीजी का किराया
नकली ग्राहक का इशारा मिलते ही अड्डे पर छापा मार दिया गया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग गिरकर जख्मी भी हो गए। कुल 21 आरोपियों को पुलिस ने काबू किया। इसमें तीन महिलाएं व मुख्य आरोपी सुमित भी शामिल है।
तीनों महिलाएं 32, 42 और 49 साल की हैं। इनमें से एक के साथ नौ साल का बच्चा भी था। तीनों महिलाओं को औपचारिकता पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया। इनसे मंगलवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है । पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस को पता चला कि सुमित सट्टा रैकेट का सरगना है। वह ही सट्टा खिलाने के लिए सारे इंतजाम करता था। कोठी को सुरेंदर नामक शख्स ने किसी धर्मेंद्र से किराए पर लिया हुआ था।
सुरेंदर ने ही सुमित को रोजाना छह हजार रुपये के हिसाब से तीसरी मंजिल दी हुई थी। यहां तीन कर्मचारियों को सट्टा खेलने वालों के लिए रातभर खाने-पीने के इंतजाम के लिए रखा हुआ था।
मोटी एंट्री फीस लेकर होती थी एंट्री
सुमित ने पूछताछ के दौरान बताया कि सट्टा खेलने वालों से मोटी रकम वसूली जाती थी। यहां पर मिडिल क्लास के अलावा हाई प्रोफाइल लोग भी आते थे। इनमें नौकरी पेशा, कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर शामिल हैं।
यहां आने वाले ताश के साथ रकम लगाते थे। रात से सुबह तक जुआ खेलने के बाद यह लोग अपने-अपने घरों के लिए निकल जाते थे। ज्यादातर लोग देर रात को ही पहुंचते थे।
बिना जानकारी के अंदर आने की अनुमति नहीं होती थी। जान पहचान न होने की सूरत में जानने वाले का परिचय देने से भी काम चल जाता था।
भगदड़ में कई जुआरी हो गए जख्मी
पुलिस ने जैसे ही तीसरी मंजिल पर रेड की जुआरियों के होश उड़ गए। सभी ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। भागने के चक्कर में तीन लोग के हाथ और घुटने में गिरने से चोट लगी।
उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी तड़के छत पर छुपा हुआ मिला, जबकि एक अन्य बिजली के बक्से में छुप गया। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए आरोपी
मोसिस, आरके पुरम
. सुमित उर्फ नवतेश, आरके पुरम
. सुमित, आरके पुरम
. रहीस अहमद, दक्षिणपुरी
. सुरेश कुमार, विकास नगर
. प्रमोद, पालम
. आकाश शर्मा, अर्जुन नगर
. अशोक दास, आरके पुरम
. सचिन, दक्षिणपुरी
. सपन चौहान, आरके पुरम
. गणेश, आरके पुरम
. संजीव कुमार, नेताजी नगर
. अनुराग कुमार, गोविंदपुरी विस्तार
. अनुज, करावल नगर
. लाडले खां, धनबाद-झारखंड
. सोनू शर्मा, गांव बिरीह, बुलंदशहर
. गगन, सीआर पार्क
. सूरज मंडल, सीआर पार्क