क्या! विदेशी महिला ने यहां छुपाई थी हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम को लेकर अंग्रेजी की एक पुरानी कहावत है, Crime Never Pays। जुर्म करने वाला इस बात को जानते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वह तो बच निकलेगा।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक नाइजीरियन महिला को 70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान ओडियोमेनन केनेत ओजियामा (23) के रूप में हुई है।
सैंडल के सोल में छुपाकर करता था तस्करी
आरोपी महिला सैंडल के सोल में छुपाकर हेरोइन की तस्करी करती थी। पुलिस इसके पास से 330 ग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद की। अपराध शाखा ने पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नाइजीरियन नागरिक ओजियामा हेरोइन की तस्करी करने जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। हेरोइन का पार्सल इसे हवाई जहाज से अमेरिका भेजना है। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी का दबोच लिया।
मुंबई से शुरू किया था तस्करी का काम
आरोपी के पास से लेडीज सैंडल मिले। ओजियामा ने सैंडल के सोल में जगह बनाकर हेरोइन को वहां छुपाया हुआ था। पूछताछ के दौरान ओजियामा ने बताया कि हेरोइन तस्करी करने के लिए उसे इक्के नामक अन्य नाइजीरियन नागरिक ने दी थी।
नवंबर 2009 में भारत आने के बाद एक पार्टी में उसकी इक्के से मुलाकात हुई थी। शुरूआत में उसने मुंबई में हेरोइन की तस्करी शुरू की। बाद में वह दिल्ली आ गया। इक्के के कहने पर वह सैंडल में छुपाकर विदेशों में हेरोइन तस्करी करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।