बस स्टैंड पर भारी वाहन ने बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू-सोहना रोड पर गांव पीपाका बस स्टैंड पर एक हाईवा ने 10 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। जिसके कारण बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक हाईवा को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेकर मृतका के पिता के बयान पर अज्ञात हाईवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
अब्दुल रहमान पुत्र राजू निवासी गांव पीपाका थाना तावडू ने पुलिस को बताया की शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के करीब सोहना जाने के लिए वह और उसकी 10 वर्षीय पुत्री वरीसा गांव के बस स्टैंड पर खड़े हुए थे।
मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी
उसी समय तावडू की और से एक थ्री व्हीलर और एक हाईवा आ रहे थे। पीड़ित का आरोप है की हाईवा चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से अपने हाईवा को चला रहा था।
जिसने लापरवाही करते हुए पहले थ्री व्हीलर में टक्कर मारी और उसके बाद कच्चे में बैठी उसकी बेटी वरीसा को कुचल दिया। हादसे में उसकी बेटी हाईवा के टायरों के बीच में आ गई।
जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।