फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana congress spokes person vikas chaudhary attack in faridabad by goons condition critical

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रवक्ता हत्याकांड से बेखबर मुख्यमंत्री, राहुल ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

Thu, 27 Jun 2019 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Jun 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
haryana congress spokes person vikas chaudhary attack in faridabad by goons condition critical
कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। खबर है कि हरियाणा के कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बीच बाजार गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री खट्टर ने जवाब दिया कि 'यह अभी मेरी जानकारी में नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की और कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या निंदनीय, शर्मनाक और दुखद है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दें।


 

यह है पूरा मामला:

घटना गुरुवार सुबह 9.05 बजे की है जब विकास रोज की तरह सेक्टर-9 की हुडा मार्केट में पीएचसी में जिम करने पहुंचे थे। जैसे ही विकास अपनी कार से उतरे और पानी की बोतल हाथ में ली वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

करीब 12 से 15 गोलियां उन पर दागी गईं। गोलियां दो हमलावरों ने चलाई। एक ने चालक की तरफ से तो दूसरे ने दूसरी तरफ से। चालक चूंकि विकास खुद थे और उनके साथ कोई नहीं था, इसलिए उनकी गर्दन, छाती पर सीध गोली लगी। उन पर कुल 10-12 राउंड फायरिंग की गई।
 

दूसरी तरफ कार के शीशों में चार गोलियां लगी हैं। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पृथला गांव के नवीन सिंह गंभीर घायलावस्था में विकास को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है। डीएसपी जयवीर राठी ने विकास चौधरी पर हुए हमले के बारे में बताया कि गर्दन में लगी गोली के बाद संभवतया विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विकास चौधरी की हत्या के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, यहां जंगल राज है, अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। कल भी एक ऐसी ही घटना हुई जब एक महिला ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे चाकू मार दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।

 




यह भी देखें:

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed