{"_id":"59778ce74f1c1b7e788b457a","slug":"hanging-on-the-clothes-in-the-neck-while-hanging-yoga-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर रहा था योगा, शीर्षासन के दौरान हो गया दिल दहला देने वाला हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर रहा था योगा, शीर्षासन के दौरान हो गया दिल दहला देने वाला हादसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल
गाजियाबाद के विजयनगर के बागू इलाके में योगा करते समय गले में लिपटा कपड़ा छत पर बंधे तार में उलझने से एक किशोर की जान चली गई। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। विजयनगर बागू निवासी रोहित मजदूरी करते हैं। वह यहां पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सूरज (13) रविवार शाम टीवी पर एक योगा प्रोग्राम देख रहा था। शीर्षासन करने केलिए वह छत पर गया।
इस दौरान शीर्षासन करने के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और गले में बंधा कपड़ा तार में उलझने से उसकी गरदन में फंदा लग गया। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिजन छत पर गए तो गले में कपड़ा लिपटा सूरज पड़ा था। चादर कपड़े सुखाने के तार में फंसी थी। परिजन उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ विजयनगर नरेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना नहीं मिली है। बेटे की मौत के बाद रोहित और उनका परिवार सदमे में है।
भगवा कपड़ा लपेटकर करता था योगा
परिजनों ने बताया कि सूरज को योगा करने का बहुत शौक था। वह साधुओं की तरह अपने शरीर पर भगवा कपड़ा लपेट लेता। इसके बाद योगा करता। रविवार को भी योगा के दौरान उसने भगवा पकड़ा गले में लपेटा हुआ था। यह कपड़ा कलाबाजी खाने के दौरान तार में उलझ गया और उसे फांसी लग गई।