फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guard of post office was killed by his nephew

10वीं कक्षा के भतीजे ने इस लालच में की चाचा की हत्या..

Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
guard of post office was killed by his nephew
guard murder - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी सेक्टर सात स्थित जिला डाकघर के सुरक्षाकर्मी की हत्या नाबालिग भतीजे ने लूटपाट के लिए की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी को पकड़ा।

विज्ञापन


उसके पास से 20 हजार रुपये, हत्या में इस्तेमाल बैट, सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क और सुरक्षाकर्मी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नाहरपुर में सपरिवार रहने वाले 59 वर्षीय सुशील कुमार कुछ दूरी पर स्थित जिला डाकघर में सुरक्षाकर्मी थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे डाकघर की गाड़ी पहुंची तो कर्मचारियों ने सुशील कुमार को मृत पाया। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि डाकघर से करीब 20 हजार रुपये, सीसीटीवी की हार्डडिस्क और कर्मचारी का मोबाइल फोन गायब है। वारदात के दौरान आरोपी ने डाकघर के लॉकर तोड़ने की कोशिश की।

सीसीटीवी कैमरे तोड़े थे

guard of post office was killed by his nephew
guard murder - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। पुलिस को एक सीसीटीवी सही मिला। उसी की फुटेज से आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने इसमें दिखे शख्श का फोटो बीट कांस्टेबलों को पहचान के लिए सौंपा। सुरक्षाकर्मी के 16 साल के भतीजे को पकड़ा गया तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार रात ही हत्या कर दी थी। 26 जनवरी को छुट्टी की वजह कोई कर्मचारी डाकघर में नहीं आया। वहीं परिजनों का कहना है कि सुशील कुमार के घर नहीं लौटने पर उन्हें लगा कि वे रात में घर लौटेंगे।

आरोपी दसवीं कक्षा में पढ़ता है। डाकघर आते-जाते उसे लगा कि यहां काफी पैसे होते हैं। उसने कई दिनों तक रेकी भी की। बृहस्पतिवार रात वह डाकघर के पास अंधेरे में बैठ गया।

सुशील के आने पर उसने साथ लाए बैट से उनके सिर पर जोरदार हमला किया। बैट लगते ही सुशील नीचे गिरे तो आरोपी ने रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आराम से लूटपाट कर वह फरार हो गया। 

28 फरवरी को थी सेवानिवृत्ति

guard of post office was killed by his nephew
guard murder - फोटो : अमर उजाला

सुशील कुमार 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे। कर्मचारियों ने बताया कि वह काफी मिलनसार थे। पुलिस को मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज में में एक शख्स लूटपाट करते दिखा था।

फोटो में आरोपी का हुलिया, चेहरा और जैकेट दिखे। पुलिस इस तरह की जैकेट वाले युवक की पहचान के प्रयास किए और आरोपी पकड़ में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed