फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grandmother gets life sentance on murder case

दिल्ली: पोते की हत्या में दादी को उम्रकैद

Fri, 05 Sep 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Sep 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
grandmother gets life sentance on murder case

दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने मासूम पोते की हत्या के मामले में 62 वर्षीय दादी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दादी ने बहू से बदला लेने के लिये पोते की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दादी ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी।

विज्ञापन


मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है। तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सविता राव ने संत नगर बुराड़ी निवासी बीना उर्फ मीना (62) पर बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अदालत ने फैसले में कहा कि अभियोजन की गवाही से साबित हुआ है कि बहू ने बीना से बेटे को अलग कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए बीना बच्चे को एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस ले गई और गला दबाकर कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं मंजिल से बरसी मौत
चांदनी महल इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन मकान के पांचवीं मंजिल से खिड़की का पल्ला सड़क से गुजर रहे मूसा अली (7) पर गिर पड़ा। लहूलुहान बच्चे को लोकनायक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के पिता अली की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक निजाम के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार शकूर की डंडी इलाके में रहने वाला अली बुधवार रात करीब 9:30 बजे बेटे मूसा अली को लेकर कपड़ा खरीदने के लिए तुर्कमान गेट आ रहा था।

काली मस्जिद के पास से गुजरने के दौरान एक निर्माणाधीन मकान की पांचवीं मंजिल से खिड़की का पल्ला उसके बेटे के सिर पर आ गिरा। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। अली ने बताया कि मूसा क्रिश्चियन स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ता था।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम करीब 5:00 बजे ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पीसीआर और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हटाने की जहमत नहीं उठाई।


इस दौरान करीब एक घंटे तक कई ट्रेन शव के ऊपर से गुजरती रहीं। हद तो तब हो गई, जब एक ट्रेन उस ट्रैक पर दस मिनट तक खड़ी रही।

पुलिस ने कहा कि युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर खुदकुशी की। जहां तक शव उठाने में देरी की बात है तो खुदकुशी के मामले में घटनास्थल पर शव का फोटो लेने के साथ-साथ अन्य जांच प्रक्रिया पहले की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed