फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grandfather-grandson of the half-million police station robbed.

कोतवाली के पास दादा-पोते से डेढ़ लाख लूटे

Tue, 06 Jan 2015 01:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 06 Jan 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
Grandfather-grandson of the half-million police station robbed.

दिनदहाडे़ बेखौफ बदमाशों ने कोतवाली से मात्र सौ मीटर की दूरी पर दादा-पोते को गन प्वाइंट पर लेकर उनसे डेढ़ लाख की नगदी लूट ली।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कोतवाली के सामने से ही हवाई फायर करते हुए भाग गए। दादा-पोते बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे।

सोमवार सुबह 11 बजे पाबीसादकपुर गांव निवासी धनसिंह (70) अपने पोते सोनू के साथ बलरामनगर कालोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से निर्माणाधीन मकान के लिए चार लाख रुपये निकालने आए थे।

डेढ़ लाख रुपये सोनू ने अपनी जेब में रख लिए तथा ढाई लाख रुपये उसके बाबा ने कपडे़ में लपेटकर कुर्ते में रख लिए और ऊपर से चादर ओढ़ ली। करीब 11.30 सोनू बाइक पर दादा को बैठाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कोतवाली से मात्र सौ मीटर की दूरी पर राशिद गेट के सामने पहुंचे पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर उनके दो साथी सामने खडे़ हो गए। बाइक गिरते ही बदमाशो ने सोनू के पेट में पिस्टल लगाकर उसकी जेब से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और मौके पर दो राउंड हवाई फायर करने के बाद कोतवाली के सामने से ही भाग गए।

वारदात के बाद धन सिंह पैदल ही थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। उधर, सोनू ने भी सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।

महिला से लूटे दो लाख के गहने
निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र में हाईवे पर ऑटो सवार रिटायर्ड महिला प्रधानाचार्य से नशीला पदार्थ सुंघा लुटेरे करीब दो लाख के जेवरात लूट लिए और बेहोशी की हालत में महिला को गोविंदपुरी बस स्टैंड के पास फेंक भाग गए।

होश में आने पर पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गोविंदपुरी राधा एंक्लेव गली नंबर तीन निवासी कृष्णा कपूर पत्नी अशोक कपूर जूनियर हाईस्कूल से प्रधानाचार्या के पद से रिटायर्ड है। पति अशोक कपूर भी बीएसए दफ्तर से एकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त है।

पीड़िता ने बताया कि सोमवार सुबह वह किसी काम से गुरुद्वारा रोड के पास स्थित गैस एजेंसी पर गई थीं। दोपहर के वक्त ऑटो में घर लौटते समय वारदात हुई।

शराब के ठेके से लूटे 32 हजार रुपये
रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में गढ़ी कटैया गांव के सामने रविवार शाम शराब के ठेके से बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन चैनपाल सिंह से 32 हजार रुपये लूट लिए।


सेल्समैन की मदद को आए पड़ोसी मैकेनिक जरीफ पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली जरीफ के पैर में लगी। जरीफ को एक निजी अस्पताल मेे भर्ती कराया गया है।

सेल्समैन चैनपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे वह ठेके पर अकेले थे, इसी दौरान बिना नंबर की एक बाइक से दो बदमाश ठेके पर पहुंचे, एक बदमाश ठेके के अंदर घुस गया और गन प्वाइंट पर गल्ले एवं उसकी जेब से 32 हजार लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed