{"_id":"592ac0a44f1c1ba515bdaad6","slug":"gram-pradhan-son-shot-dead-in-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार सवार बदमाशों ने गांव के प्रधान के बेटे को गोलियों से भूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने गांव के प्रधान के बेटे को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार शाम झड़ौदा गांव के प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कार सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। युवक को करीब 12 गोलियां लगी। मरने वाले युवक की शिनाख्त धर्मवीर(35) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धर्मवीर अपने परिजनों का साथ झड़ौदा गांव में रहता था। वह अविवाहित था। उसके पिता लीलूराम गांव का प्रधान हैं। धर्मवीर खेती बारी के अलावा ग्रामीण सेवा(ऑटो) चलाता था। शनिवार शाम धर्मवीर ग्रामीण सेवा लेकर उसमें सीएनजी भरवाने के लिए सीएनजी पंप पर गया था। जहां से वह वापस अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में कार सवार कुछ बदमाशों ने उसे रोका। किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हुई। उसके बाद बदमाशों ने धर्मवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उसके चेहरे से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में करीब 12 गोलियां लगी है। गोली मारने के बाद सभी बदमाश कार पर सवार होकर फरार हो गये। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को पंद्रह खोखे मिले हैं। कोई चश्मदीद गवाह पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने आशंका जतायी है कि धर्मवीर की हत्या रंजिश की वजह से की गयी है। फिलहाल पुलिस धर्मवीर के परिवार वालों से पूछताछ कर रंजिश के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।