फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons beated du girl as they thought she was boy and when they know reality they fled away

डीयू की छात्रा को लड़का समझ तीन युवकों ने खूब पीटा, जब सच सामने आया तो...

Mon, 19 Feb 2018 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
goons beated du girl as they thought she was boy and when they know reality they fled away
- फोटो : अमर उजाला

मुखर्जी नगर में एक पूर्वोत्तर की छात्रा के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता का हुलिया लड़कों की तरह है।

विज्ञापन


आरोपियों ने उसे लड़का समझा। पीड़िता के लड़की होने का पता चलते ही  आरोपी कार से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से उनकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता अरुणाचल में पुलिस अधिकारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छात्रा अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। वह डीयू की तृतीय वर्ष की छात्रा है। मुखर्जी नगर में पीजी में रहती है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे वह अपने पांच दोस्तों के साथ फिल्म देखकर कैब से वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दोस्त वहां ले निकल गई। जबकि एक दोस्त के साथ खाने के लिए वह रुक गई। इसी बीच बाइक से पहुंचे एक युवक के साथ उसकी कहासुनी हो गई।

आरोपी ने छात्रा की टोपी गिरा दी

goons beated du girl as they thought she was boy and when they know reality they fled away

आरोपी ने छात्रा की टोपी गिरा दी। छात्रा ने भी उसे धक्का दिया। गुस्साए युवक ने दो सहयोगियों को वहां बुला लिया और छात्रा से मारपीट करने लगे।

वहां रोशनी कम होने की वजह से आरोपी उसे लड़का समझ रहे थे। इस दौरान छात्रा के बताने पर कि वह लड़की। दो आरोपी कार जबकि एक बाइक से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed