दबंग ने दलित किशोरी से हाथों से उठवाया मल, बेरहमी से पिटाई से फटे कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बकौरा में शनिवार को दलित किशोरी को दबंग किसान के खेत में शौच जाना भारी पड़ गया। किसान ने किशोरी से हाथों से उठवाकर मल खेत से बाहर फिंकवाया।
विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई, जिसमें किशोरी के कपड़े फट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव की दोनों बिरादरियों में तनाव व्याप्त है। बकौरा गांव में सभ्य समाज को आइना दिखाने वाली दो घटनाएं सामने आईं।
एक ओर जहां सरकार के स्वच्छता अभियान को आइना दिखाकर दो तिहाई ग्रामीणों के खुले में शौच जाने की सच्चाई सामने आई, वहीं खेत में शौच करने पर दबंग किसान ने दलित किशोरी से हाथों से मल उठवाकर मल खेत से बाहर फिंकवाया।
शौच करके खेत से बाहर निकल रही थी दलित किशोरी
16 वर्षीय दलित किशोरी सुबह करीब पांच बजे किसान के खेत में खुले में शौच को गई थी। शौच करके वह ठाकुर किसान के खेत से बाहर निकल रही थी। तभी किसान ने उसको रोक लिया।
उसने किशोरी को डांट-फटकार लगाई और खेत से मल उठाकर बाहर फेंकने को कहा। मल उठाने से इंकार करने पर किसान का पारा चढ़ गया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर तहरीर दी
इसकी सूचना यूपी-100 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर तहरीर दी है। उधर, मामला पुलिस तक पहुंचने पर आरोपी पक्ष परिजनों पर फैसले को दबाव बनाने में जुटा है।
पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोग थाने में जुटे हैं। एसओ तेज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम रितु पुनिया ने बताया कि मैं दो दिन के अवकाश पर हूं। मुझे मामले की जानकारी नहीं है।