{"_id":"14330b7f623f784fcab85040bb9ccf89","slug":"gold-smuggling-in-igi-airport-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरान कर देगा सोने की तस्करी का ये तरीका!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैरान कर देगा सोने की तस्करी का ये तरीका!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Sep 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट से डेढ़ किलो सोना बरामद किया है। ये सोना मोबाइल के आकार में था। तस्करी में एयरपोर्ट के एक कर्मचारी की मिलीभगत भी सामने आई है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता डिप्टी कमांडेंट हेमेंद्र सिंह के अनुसार सर्विलांस एंड इंटेलीजेंस शिफ्ट इंचार्ज को सूचना मिली थी कि दुबई से आने वाला एक व्यक्ति सोने की तस्करी में लगा हुआ है। इसके बाद सीआईएसएफ ने अपनी चौकसी बढ़ा दी।
विज्ञापन
जलप्रलय : प्रकृति दे रही चेतावनी, अगला नंबर आपका है
विज्ञापन
टीम को फिर सूचना मिली कि एक यात्री मोबाइल के आकार का पैकेट बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया है। सीआईएसएफ की टीम ने बाथरूम में जाकर पैकेट बरामद कर लिया।
उसमें मोबाइल के आकार का डेढ़ किलो सोना था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि अंसार नाम का कर्मचारी बाथरूम में पैकेट छोड़ने वाले व्यक्ति के संपर्क में था और दोनों टैक्सी में सवार होकर एयरपोर्ट से चले गए हैं। अंसार की भूमिका सामने आने पर उसे एयरपोर्ट बुलाया गया। उसे कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।