ब्लाइंड डेट पर गई प्रेमिका को इस तीसरे व्यक्ति ने बनाया अपनी हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर 19 साल की एक युवती को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता फेसबुक दोस्त से मिलने आई थी।
इसी दौरान अधेड़ आरोपी ने प्रेमी युगल को धमकाकर घर जाने के लिए कहा। दोनों अलग-अलग अपने घर जाने लगे तो आरोपी ने युवती का पीछा किया।
बाद में जबरन सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सपना (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है।
फेसबुक पर उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई। चैटिंग के दौरान सपना और लड़के ने मिलने का मन बनाया। दोनों गाजीपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर को मिले और साथ घूमने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स साथ घूमने पर दोनों को धमकाने लगा। उसने कहा कि दोनों अपने-अपने घर चले जाओ। आरोप है कि जब दोनों अलग-अलग होकर घर जाने लगे तो अधेड़ शख्स ने युवती का पीछा किया।
उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए 200 रुपये दिए और फरार हो गया।
डरी सहमी युवती ने अगले दिन अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई। सपना के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हालांकि सपना से पूछताछ के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। गाजीपुर थाना पुलिस का कहना है कि सपना बार-बार अपना बयान बदल रही है।