फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl raped in the name of marriage.

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Mon, 01 Sep 2014 05:32 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
Girl raped in the name of marriage.

सिंकदरपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में काम करने वाली महिला ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली महिला ने डीएलएफ फेज दो थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिंकदरपुर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरुम में वह काम करती है। यहां उसके साथ पालम विहार निवासी कासिम अली उर्फ सनी काम करता था।
विज्ञापन


महिला के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले साथी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद लगातार उसके साथ संबंध बना रहा था। महिला का आरोप है कि शादी का दबाव देने पर आरोपी युवक ने उसे डराया धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात पुलिस के पास आई शिकायत के बाद महिला का मेडिकल टेस्ट करा आरोपी सनी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेंद्र के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एक कॉफी पीना पड़ा बहुत महंगा

Girl raped in the name of marriage.

साइबरसिटी में एक महिला के गुम हुए डेबिट कार्ड से किसी ने अलग-अलग स्थानों से हजारों की ट्रांजेक्शन कर ली। महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली विकासपुरी निवासी महिला गुरदीप कौर गुड़गांव स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 27 अगस्त को वह अपने परिचित के साथ साइबर हब स्थित कैफे कॉफी डे में कॉफी पीने गई। महिला के अनुसार यहां पेमेंट के बाद उसका डेबिट कार्ड गायब हो गया।

इसके बाद दिल्ली, गाजियाबाद समेत अलग-अलग इलाकों से उसके अकाउंट से पांच बार में 50 हजार रुपये निकाले गए। महिला को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस को सूचित किया।

इस संबंध में महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई तेजपाल के अनुसार साइबर हब एरिया में जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। बैंक प्रबंधन की भी मदद ली जा रही है जल्द ही आरोपी को खोज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed