फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl raped in majeedia hospital delhi.

दिल्लीः मजीदिया अस्पताल में युवती से रेप

Fri, 14 Nov 2014 07:37 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
Girl raped in majeedia hospital delhi.

दिल्ली के मजीदिया अस्पताल की लाईब्रेरी में युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का अपहरण कर उसे अस्पताल की छठी मंजिल पर स्थित लाइब्रेरी में ले गए।

विज्ञापन


यहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और अपहरण का मामला दर्जकर आरोपी व उसकेदोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिले की नेबसराय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती सुमन (19, बदला हुआ नाम) तिगड़ी में परिवार के साथ रहती है। युवती ने नेबसराय थाना पुलिस को 22 अक्तूबर को दी शिकायत में कहा था कि आरोपी विपिन (24) और उसका दोस्त रवि (23) उसका अपहरण कर मजिदिया अस्पताल की छठी मंजिल पर स्थित लाईब्रेरी में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठी मंजिल पर हुआ दुष्कर्म

Girl raped in majeedia hospital delhi.

छठी मंजिल पर विपिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नेबसराय पुलिस ने 22 अक्तूबर का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी थी। पुलिस ने दो नवंबर को आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। विपिन का दोस्त रवि फरार था।

नेबसराय थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी रवि को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रवि पर अपहरण में विपिन का साथ देने का आरोप है। विपिन मजिदिया अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करता था। रवि सुमन के पड़ोस में रहता है। विपिन रवि का दोस्त है। विपिन जब रवि के घर आता था तो उसकी सुमन से जान-पहचान हो गई थी।

किशोरी को जबरन खेत में घसीट कर लूटी अस्मत

Girl raped in majeedia hospital delhi.

फरीदाबाद से सटे पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने किशोरी के नजदीकी रिश्तेदार की मदद से घटना को अंजाम दिया। घटना अक्तूबर माह की है।

15 वर्षीया किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 17 अक्तूबर को हनी नामक युवक ने उसके रिश्तेदार प्रहलाद की सहायता से उसे अगवा कर लिया। दोनों युवक पीड़िता को जबरन अपने साथ ट्रेन में बिठाकर होडल की तरफ ले गए। रास्ते में शोलाका स्टेशन के पास खेत में हनी ने उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर दो बार दुष्कर्म किया।

किसी तरह उसने अपने परिजनों को अपने साथ घटित हादसे की सूचना दी। लोकलाज के चलते पहले तो किशोरी व उसके परिजनों ने किसी को नहीं बताया, लेकिन आत्मग्लानि के चलते किशोरी ने 13 नवंबर को कैंप थाना पुलिस में घटना की शिकायत की।

कैंप पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

अगवा कर महिला से किया गैंगरेप

Girl raped in majeedia hospital delhi.

पलवल के ही बहीन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एक महिला को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बहीन थाने में 32 वर्षीया एक महिला ने अगवा कर गैंगरेप करने की शिकायत दी थी। पीड़िता के  अनुसार, पुन्हाना जिला मेवात निवासी आगर, राशिद व आशु 12 नवंबर की देर रात उनके घर में घुस गए थे।

आरोपी पीड़िता को जबरन एक गाड़ी में डालकर ले गए। रास्ते में खेत में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। महिला के अगवा होने पर परिजनों ने भी पीछा करना शुरू कर दिया।

महिला के शोर मचाने पर उसके परिजनों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी आगर को उटावड़ गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed