फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl molested and beaten after complaining in police in Faridabad

युवती को बनाया यौन हिंसा का शिकार, शिकायत पर रास्ते में पीटा

Tue, 20 Jun 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Girl molested and beaten after complaining in police in Faridabad

 बल्लभगढ़ में छुट्टी में मायके आई दलित महिला को गांव के ही दबंगों ने यौन हिंसा का शिकार बनाया। पुलिस में शिकायत करने जा रहे पीड़िता और उसके परिजनों को दबंगों ने रास्ते में रोक कर पीटा।

विज्ञापन


किसी तरह घर में घुस कर सभी लोगों ने जान बचाई और 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब कहीं दबंग वहां से भागे। 

मामला छांयसा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दलित महिला के मुताबिक, वह छुट्टियों में मायके आई हुई है। शनिवार की शाम करीब तीन बजे वह कूड़ा डालने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि सुनसान जगह पर गांव के ही अभिषेक ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आंख पर घूंसा मार कर जख्मी कर दिया।

किसी तरह छूट कर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस थाने जा रहे थे। आरोप है कि बिज्जी, महेश, नरेश, कल्याण, अभिषेक सहित तीन चार औरतों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और सबकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने पीड़िता के भाई-भाभी का गहने भी झपट लिए। किसी तरह बच कर घर में घुस कर पीड़ित परिवार ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

बाहर हमलावर जान से मारने की धमकी दे रहे थे और गोली चलने की भी आवाज सुनाई दी। पीड़िता ने 100 नंबर पर हमले की सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी इधर-उधर हो गए।

एसएचओ छांयसा ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed